फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार निकाय कर्मियों के साथ कर रही सौतेला व्यवहार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर गुरुवार को नगरपालिका परिषद मुहम्मदाबाद के कर्मचारियों ने अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर गेट मीटिंग की। संगठन के प्रांतीय मंत्री डॉ. राजकुमार रावत ने प्रदेश सरकार पर निकाय कर्मियों की उपेक्षा का आरोप लगाया।
विज्ञापन

कहा कि देश एवं प्रदेश की सरकार स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता के ऊपर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। जबकि निकाय कर्मियों का नगर को स्वच्छ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान होने के बावजूद निकाय कर्मी वेतन के लिए तरस रहे हैं। कर्मचारी संगठन के महामंत्री राजेंद्र कुमार ग्वाल ने कहा कि सरकार निकाय कर्मियों के साथ सौतेला करते हुए मांगो पर काफी दिनों से टाल-मटोल कर रही है। मांगे पूरी होने तक निकाय कर्मियों का आंदोलन जारी रहेगा। कहा कि 12 सूत्री मांगों को लेकर 11 सितंबर को जिला मुख्यालय पर धरना देकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस मौके पर दिनेश वर्मा, प्रमोद कुमार राय, त्रिभुवन राय, रामअवध सिंह, अनील कुमार, जितेंद्र कुमार, भजन लाल, ओमप्रकाश, वसीम अहमद, मानिक चंद्र यादव, जयराम सिंह यादव, प्रवेश राय, नईम अहमद, दानिश, गिरधारी, सोनू, गुडडू, विमलेश आदि कर्मचारी मौजूद थे। अध्यक्षता शिवपूजन सिंह यादव ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें