फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम की तल्खी से लोगों का छूटा पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शुक्रवार को मौसम के मिजाज में काफी तल्खी दिखी। तीखी धूप के कारण खुले आसमान के नीचे एक पल भी खड़ा रहना लोगों के लिए मुश्किल लग रहा था। कुछ ही देर में शरीर पसीने से तर-बतर हो जा रही थी। मार्गों पर आवागमन करने वाले छाता, गमछा और टोपी से धूप में बचाव करते नजर आए। परेशान लोग मौसम की दुहाई देते हुए बारिश होने की कामना करते रहे।
विज्ञापन

लगातार कई दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश की वजह से करीब एक सप्ताह से मौसम कुछ ठंडा था। इससे गर्मी से परेशान लोगों को भी काफी राहत थी। आधी रात के बाद ठंड लगने पर लोगों को कूलर बंद करना पड़ रहा था। गुरुवार को पूरे दिन धूप-छांव का क्रम बना रहा, लेकिन बारिश नहीं हुई। इससे लोग इस बात की आस लगाए हुए थे कि शुक्रवार को जरूर बारिश होगी, लेकिन शुक्रवार की सुबह सूर्यदेव ने तेज चमक के साथ आंखे खोल दी। धूप का आलम यह था कि इसके बीच एक पल भी खड़ा होने पर गर्मी से बेचैनी के साथ शरीर से पसीना टपकने लग रहा था। पिछले दो सप्ताह से कभी बारिश तो कभी बदली की वजह से मौसम सुहाना था। आज तेज धूप की वजह से मौसम पूरी तरह से गर्म हो गया। इसे लेकर लोगों में चर्चा होती रही। लोगों की चर्चाओं में यह बात प्रमुखता से शामिल रही कि अगर इसी तरह से लगातार कई दिनों तक धूप निकल गई तो जीना मुहाल हो जाएगा। हालांकि तेज उमस से लोग इस बात की भी कयास लगाते रहे कि शायद देर-सबेर बारिश होगी। लेकिन सायंकाल तक आसमान में कभी कभार बादल ललचाते रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें