फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांग पूरी होने तक जारी रहेगा धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। मांगों को लेकर लगातार तीसरे दिन बुधवार को भी अधिशासी अभियंता नलकूप खंड द्वितीय के परिसर में मिनिस्टीरियल एसोसिएशन इरीगेशन डिपार्टमेंट का धरना जारी रहा। मंडल मंत्री धर्मदेव राम ने कहा कि मांग पूरा होने तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधिशासी अभियंता को कर्मचारियों की समस्याओं का ध्यान नहीं है। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि हमारी लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ है। विनोद चतुर्वेदी ने सभी सदस्यों से अनुशासित ढंग से धरना को सफल बनाने की अपील की। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश शाखा गाजीपुर ने आंदोलन में अपना पूर्ण समर्थन देते हुए धरना में 22 जून से अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। इस अवसर पर विकास श्रीवास्तव, परवेज अहमद, विजयप्रताप मौर्य, माधव यादव, गणेश प्रसाद, महेंद्र प्रताप यादव, राधेश्याम, अजय सिंह, राकेश सिंह, उमाकांत, बाबूलाल, टनमन, संजय गौरव, विनोद सिंह, अमरेंद्र कुशवाह, लालजी यादव, हंसलाल, मनोज सिन्हा, विरेंद्र, सदानंद शर्मा, रामू यादव, रमेश पांडेय, उमेश यादव, चंद्रभूषण लाल आदि ने विचार व्यक्त किया। संचालन जिला सचिव संतोष तिवारी ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें