फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 1238 गांवों में बनेंगे 17 हजार एकल शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की 1238 ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत 17 हजार एकल शौचालय बनाए जाएंगे। इससे ग्रामीणों को सहूलियत मिलेगी। गांव में स्वच्छता भी बढ़ेगी। नियमानुसार एक एकल शौचालय के निर्माण पर 12 हजार रुपये की धनराशि दी जाती है।
विज्ञापन

इस तरह 17 हजार एकल शौचालय के निर्माण पर जिले में 20.40 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। एकल शौचालयों के निर्माण के लिए पंचायती राज विभाग की ओर से तय धनराशि सीधे लाभार्थी के खाते में दी जाती है। धनराशि दो किस्त में लाभार्थियों को दी जाएगी। शासन से अभी बजट जारी नहीं हुआ है।
प्रभारी डीपीआरओ नीलेंद्र सिंह ने बताया कि एकल शाैचालय के लिए आए आवेदनों के सत्यापन के बाद पात्रों की सूची जारी की जाएगी। एकल शौचालय कि लिए शासन स्तर से लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। अभी बजट जारी नहीं हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें