दिलदारनगर। नगर के एसकेबीएम इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को माध्यमिक विद्यालयीय मंडल स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता संपन्न हुई। इसमें वाराणसी, जौनपुर, चंदौली और गाजीपुर जिले खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसके विभिन्न आयु व भारवर्ग में जिले के 17 मुक्केबाजों ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
इन सभी मुक्केबाजों को चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए मंडल की टीम में किया गया है। जिला बॉक्सिंग संघ के सेक्रेटरी मोहम्मद वसीम अहमद ने बताया कि, प्रतियोगिता के अंडर 14 बालक वर्ग के 42 किग्रा. भारवर्ग में एसकेबीएम इंटर कॉलेज के मोहम्मद हुमैल खान और 44 किग्रा. भारवर्ग में मोहम्मद इरफान खान ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
अंडर-17 आयु के बालक वर्ग की 63 किग्रा. भारवर्ग मोहम्मद सद्दाम खान, 66 किग्रा. भारवर्ग में मोहम्मद कैफ खान, 60 किग्रा. भारवर्ग में रुद्रा जायसवाल, 52 किग्रा. भारवर्ग में सूरज गुप्ता, 50 किग्रा. भारवर्ग में अंकित राजभर, 48 किग्रा. भारवर्ग में विशेष यादव, 46 किग्रा. भारवर्ग में आदित्य राजभर और 75 किग्रा. से अधिक भारवर्ग में अभय राठी ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
वहीं, अंडर-19 आयु के बालक वर्ग के 46 किग्रा. भारवर्घ में मोहम्मद शाहिद खान, 52 किग्रा. भारवर्ग में मोहम्मद अरबाज खान, 75 किग्रा. भारवर्ग में अमृत गुप्ता, 69 किग्रा. भारवर्ग में मोहम्मद रेहान खान ने स्वर्ण पदक हासिल किया। अंडर-17 आयुु के बालिका वर्ग के 48 किग्रा. भारवर्ग में चांदनी मौर्या, 52 किग्रा. भारवर्ग में दरक्शा खातून, 54 किग्रा. भारवर्ग में अंशु यादव ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
इसके सभी स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज 23 सितंबर को राज्य स्तरीय विद्यालयीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए लखनऊ के लिए रवाना होंगे। इसके पूर्व मुख्य अतिथि जमानिया विधायक ओमप्रकाश सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
इस मौके पर मोहम्मद आसिफ खां, मोहम्मद इब्राहिम खां, मोहम्मद अब्दुल सलाम खान, मोहम्मद वसीम अहमद आदि मौजूद रहे।