फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश ने विश्व को दिखा दिया कि भारत बदल चुका है

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि पुलवामा की घटना के बाद देश में जबरदस्त आक्रोश था। देश ने विश्व को दिखा दिया की भारत बदल चुका है। कुछ लोग सेना के शौर्य एवं पराक्रम को चुनौती दे रहे हैं।
विज्ञापन

यह बातें उन्होंने भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद बुधवार को सदर विधानसभा के नारी पचदेवरा, गरथौली, नैसारा, बड़हरा, देवसिंहा और किशोहरी में आयोजित जनसंवाद सभा में कही। उन्होंने कहा की हमें सोचना होगा कि देश के अंदर हो रहे रचनात्मक बदलाव को आगे बढ़ाना है या देश जहां है वहीं रहने देना है। वर्ष 2014 से 2019 का कार्यकाल देश के लिए स्वर्णिम काल है जिसमें देश की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ी है। गाजीपुर की आवश्यकताओं पर भी हमने ईमानदारी से पूरा करने का प्रयास किया। गाजीपुर से नई रेलगाड़ियों के संचालन के साथ साथ जिले की हर क्षेत्र में भौतिक संरचना को मजबूत करने का प्रयास किया गया है। इस बदलाव को गाजीपुर के लोग भी देख रहे हैं।
उन्होंने कहा कि गाजीपुर के पूर्व सांसद विश्वनाथ गहमरी की सोच को 14 नवंबर 2016 को सच का आकार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया। देश में गंगा नदी पर अब तक बने सभी पुलों में सबसे कम समय में बनकर तैयार हो जाएगा। गाजीपुर से मऊ रेलखंड के भूमि अधिग्रहण का काम लगभग पूरा हो गया है जिसके बनने पर जिले में तीन नए रेलवे स्टेशन अस्तित्व में आ जाएंगे। गाजीपुर के समागम के नाम से विभिन्न शहरों में गाजीपुर के लोगों से मिलने का सौभाग्य मिला। इसमें उन सभी अप्रवासी जिलेवासियों से अपील किया कि आप अपने ग्रामीण क्षेत्रों में कम से कम वर्ष में दो बार अवश्य आइए और जिले के लिए तथा अपने गांव के लिए क्या-क्या कर सकते हैं वह निष्ठा से करिए। विधायक डा. संगीता बलवंत ने कहा कि आज गाजीपुर पिछड़े जिले के सूची से बाहर हुआ है। जनसंवाद कार्यक्रम में क्षेत्रीय मंत्री सरोज कुशवाहा, हरेंद्र यादव, राजेश भारद्वाज, अच्छेलाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, शिवप्रकाश यादव, अमरेश गुप्ता, रूद्रा पांडेय, मनोज बिंद, पवनंजय पांडेय, भानू जायसवाल, गोपाल राय, नितीश दुबे, चंदन बिंद, मनोज कुशवाहा, लालता प्रसाद सिंह, प्रवीण दुबे, मोहन जायसवाल, नंदलाल कुशवाहा, दीपक सिंह, रंजीत कुमार, सुनील, संदीप सोनकर, छट्ठू राम आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर कई लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें