फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम, वीवीपैट के बारे में प्रशिक्षित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को विधानसभा क्षेत्र जहूराबाद एवं जखनिया के सेक्टर-जोनल मजिस्ट्रेट को ईवीएम, वीवीपैट के बारे में सामान्य जानकारी एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम राइफल क्लब सभागार में आयोजित हुआ। इस अवसर पर उनको ईवीएम एवं वीवीपैट के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश चौरसिया ने निर्देश दिया कि मतदान के दिन शुरू के दो से तीन घंटे विशेष सतर्कता बरतना पड़ता है। इस दौरान सभी व्यवस्थाओं को चेक करना बेहद जरूरी होता है जिसमें किसी प्रकार की गड़बड़ी होने पर उसे समय रहते बदला जा सकता है। सभी सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट मतदान के दौरान छोटी से छोटी समस्याओं का समाधान करते हुए पूरे हौसले एवं संकल्प के साथ फील्ड में उतरकर मतदान पूर्ण कराएंगे। अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण करते रहने के साथ-साथ अपने सूचना तंत्र को मजबूत रखेंगे। उन्होंने निर्देश दिया कि पोलिंग पार्टियों के प्रस्थान से पहले आयोग की ओर से दिए गए दिशा-निर्देशों को शत-प्रतिशत कंठस्थ कर लेंगे।
पोलिंग पार्टियां मतदान कराने की सभी सामग्रियों को प्रस्थान से पूर्व अवश्य जांच लेंगे। मतदान अधिकारी एक दिन पूर्व ही पूरी सुरक्षा व्यवस्था एवं मतदान सामग्री के साथ अपने निश्चित बूथ पर उपस्थित होते हुए मतदान के दिन एक घंटे पहले मॉकपोल की प्रक्रिया कम से कम दो पोलिंग एजेंटों की उपस्थिति में पूर्ण करेंगे। बताया कि बिना मॉकपोल के वास्तविक मतदान संभव नही होगा। बैठक में जिला विकास अधिकारी एम लाल, जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दुुबे एवं सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें