नंदगंज। समाजवादी जनता पार्टी (चंद्रशेखर) की जिला इकाई की बैठक प्रदेश सचिव रामविजय सिंह यादव के चांड़ीपुर स्थित आवास पर रविवार को हुई। इसमें लोकसभा चुनाव के संबंध में चर्चा की गई। जिला के प्रमुख महासचिव के पद पर कार्य कर रहे रामविजय सिंह यादव को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव द्वारा प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त करने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। बैठक में प्रदेश महासचिव सीताराम पांडेय ने खुशी जाहिर करते हुए कहा की इनके चयन से पार्टी संगठन मजबूत होगा। नव नियुक्त प्रदेश सचिव रामविजय सिंह यादव ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त कर कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरे मनोयोग से निभाने की कोशिश करूंगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रजी अहमद, आकाश यादव, प्रमोद सिंह, सुरेश सिंह, अजय उपाध्याय, शनी यादव, संदीप यादव, दीपक यादव, जाफर यादव, विशाल यादव, राजेश यादव, ओपी यादव, सवरु यादव आदि उपस्थित थे।