फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिज का निर्माण कार्य नौवें दिन भी ठप रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। गंगा नदी पर बन रहे रेल कम रोड ब्रिज का निर्माण कार्य रविवार को नौवें दिन भी ठप रहा। इस कारण साइड प्लांट पर अब पूरी तरह से सन्नाटा पसर गया है। मालूम हो कि बीते शनिवार की सुबह मेदिनीपुर सहित अन्य गांव के लोगों ने गंगा नदी पर बन रहे रेल कम रोड ब्रिज में अधिग्रहीत की जाने वाली जमीन में मुआवजे में असमानता को लेकर साइड प्लांट पहुंचकर हो-हल्ला कर बोल्डर, पिंचिग आदि निर्माण कार्य को मांग पूरा होने तक रोकवा दिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर बीते 18 मार्च को उपजिलाधिकारी जमानिया रमेश मौर्या ने मौके पर पहुंचकर रुके कार्यों का जायजा लिया। किसानों से वार्ता के दौरान कार्यों के अनवरत चलने का अनुरोध किया था लेकिन किसानों ने उनके अनुरोध को यह कहते हुए ठुकरा दिया कि जब तक किसानों को उचित मुआवजा नहीं मिलता हम काम नहीं होने देंगे। जिस गति से निर्माण चल रहा था उसे देखते हुए यह कयास लगाया जा रहा था कि मई माह तक पिलरों का काम पूरा कर लिया जाएगा। जबकि परियोजना के तहत रेल कम रोड ब्रिज को निर्धारित दिसंबर माह तक पूरा होना है लेकिन काम ठप होने से इसके समय से पूरा होने की उम्मीद कम नजर आ रही है। इस संबंध में कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर अमनदीप गोयल ने कहा कि रुके हुए काम को लेकर विभागीय अधिकारियों सहित अन्य को सूचित कर दिया गया है। उम्मीद जताई कि जल्द ही इसका समाधान कर लिया जाएगा। रेल कम रोड ब्रिज अपनी निर्धारित अवधि में हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें