फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ माह में पचास से अधिक पशुओं की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। पूर्वांचल सहकारी कताई मिल बड़ौरा में संचालित गोवंश आश्रय केंद्र में पशुओं के मरने का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को तीन पशुओं ने चारा एवं दाना-पानी के अभाव में दम तोड़ दिया। पिछले दस दिनों में लगातार पशुओं की मौत से आसपास के ग्रामीणों में आक्रोश है। पूर्वांचल सहकारी कताई मिल बड़ौरा में पांच सौ से ऊपर की संख्या में पशु रखे गए हैं। पशुपालन विभाग से अब तक 468 पशुओं की टैगिंग की जा चुकी है। इनको खिलाने-पिलाने के लिए क्षेत्र के एक ग्राम प्रधान को जिम्मेदारी सौंपी गई है। चारा आदि के लिए शासन से प्रति पशु तीस रुपए दिए जा रहे हैं। इसके बाद भी पशुओं को चारा और भूसा की व्यवस्था नहीं की जा रही है। भूख से तड़प-तड़प कर इस आश्रय केंद्र में डेढ़ माह के अंदर पचास से ऊपर पशुओं की मौत हो चुकी है। पिछले दस दिनों से पशुओं की लगातार मौत का सिलसिला जारी है जो रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को चार पशुओं ने दम तोड़ा था तो मंगलवार को तीन के साथ बुधवार को भी तीन पशुओं ने दम तोड़ दिया। लगातार पशुओं के मरने के बाद भी प्रशासन की कुंभकरणी नींद नहीं टूट रही है। मिल परिसर के अंदर एक पशु की मौत और उसकी अस्थियां बिखरने से चारो तरफ गंदगी के साथ दुर्गंध से ग्रामीण बेहाल हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से तत्काल हस्तक्षेप कर पशुओं को समुचित व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें