फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो सर्विलांस टीम करेगी निर्वाचन व्यय की मानिटरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। आचार संहिता लागू होने के बाद लोस चुनाव में उम्मीदवार के चुनावी खर्च पर निर्वाचन आयोग की पैनी नजर रहेगी। इसके लिए आयोग के निर्देश पर वीडियो सर्विलांस टीम का गठन किया गया है। इसके अलावा प्रत्येक विधानसभा में तीन सदस्यीय उड़न दस्ते का गठन किया गया है। ये टीमें निर्वाचन व्यय और आदर्श आचार संहिता संबंधी शिकायतों पर नजर रखेगी। लोकसभा चुनाव के तहत गाजीपुर संसदीय सीट के लिए सातवें एवं अंतिम चरण में 19 मई को मतदान होगा। इसको देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से तैयारी तेज कर दी गई हैं। आयोग के निर्देश पर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए उड़न दस्ता टीम गठित कर दी गई है। जब भी नकद, शराब एवं अन्य किसी वस्तु के वितरण से संबंधित कोई शिकायत प्राप्त होगी उड़न दस्ता को तुरंत उस स्थान पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करनी होगी। इसके अलावा लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों की ओर से किए जाने वाले निर्वाचन व्ययों की मानिटरिंग के लिए वीडियो सर्विलांस टीम (वीएसटी) का भी गठन किया गया है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए गठित इस टीम में एक अधिकारी के साथ ही एक-एक वीडियोग्राफर अलग से रहेगा। प्रत्येक गठित टीम के वीडियोग्राफर की तरफ से अपने-अपने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवारों के वाहन, फर्नीचर, स्टेज-डायस, बैनर, कटआउट आदि की वीडियोग्राफी की जाएगी जिससे उसके द्वारा किए गए व्यय का अनुमान लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें