फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर अस्पताल में चिकित्सकों का टोटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला अस्पताल में लंबे समय से चिकितसकों का टोटा बरकरार है। यहां व्याप्त खामियों को दूर करने तथा खाली पड़े चिकित्सकों के पद को भरने के लिए शुक्रवार को सपा का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्य चिकित्साधिकारी से मिलने उनके कार्यालय पहुंचा। उनकी गैर मौजूदगी में सीएमओ से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा गया। वक्ताओं ने कहा कि अस्पताल की समस्याओं को लेकर बार-बार लिखित तथा मौखिक शिकायत की जा रही है, लेकिन उसमें सुधार नहीं हो रहा है। अब अगर मांगों को नजर अंदाज किया गया, तो जनांदोलन छेड़ा जाएगा।
विज्ञापन

सपा नेता अभिनव सिंह ने बताया कि समस्याओं को लेकर सीएमएस तथा सीएमओ कार्यालय को लगातार सूचित किया जाता रहा है, लेकिन किसी भी प्रकार की सुनवाई नहीं हो रही है। मरीज शोषण के शिकार हो रहे हैं। आपरेशन, जांच, दवा आदि के लिए उन्हें अन्यत्र भेजा जा रहा है। अस्पताल में दलाल सक्रिय हैं। भाजपा के शासनकाल में जनहित से जुड़े हर मामले को नजरअंदाज किया जा रहा है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि अस्पताल में आर्थोपेडिक, सर्जरी, न्यूरोलॉजी आदि विभागों में चिकित्सक के पद लंबे समय से खाली चल रहे है। जांच और पैथालॉजी के काम भी कर्मचारियों के अभाव में ठीक से नहीं हो रहा है। अस्पताल में बिचौलियों के माध्यम से मरीजों का शोषण किया जा रहा है। गरीब तबके के लोगों का शोषण किया जा रहा है। कोई भी सुविधा आसानी से उपलब्ध नहीं हो पा रही है। चेतावनी दी कि अगर जल्द समस्याएं दूर नही होती है तो अस्पताल परिसर में अनिश्चितकालीन अनशन किया जाएगा। इस मौके पर अभिषेक, नौशाद, रजनीश, सत्यजीत, राहुल पांडेय, गौतम, धर्मेन्द्र, रवीन्द्र यादव, प्रवीण, अभय, रामाशीष यादव, शिवाजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें