फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो परीक्षार्थी पकड़े, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को दूसरी पाली में इंटर भौतिक विज्ञान प्रश्नपत्र की परीक्षा आयोजित थी। इस परीक्षा में डायट प्राचार्य राकेश सिंह के नेतृत्व वाले दस्ते ने मरदह ब्लॉक क्षेत्र के माता जमुनी देवी इंटर कालेज स्थित परीक्षा केंद्र के पीछे एक ट्यूबवेल पर छापा मारा। इस दौरान कापी लिख रहे कुछ साल्वर भाग निकले, जबकि दो साल्वर पकड़ लिए गए। केंद्र व्यवस्थापक को पकड़े गए सुभाष और कन्हैया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया गया। एक अन्य केंद्र के पास एक कक्ष में कॉपी लिखने पर की छापेमारी में साल्वर भाग निकले। इस दौरान बिना अनुक्रमांक लिखी कापियां बरामद की गई। जिला विद्यालय निरीक्षक अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बुर्जुगा स्थित परीक्षा केंद्र के निरीक्षण के दौरान उन्हें कई परीक्षार्थी ऐसे मिले, जिनकी उम्र काफी अधिक थी। पूछताछ में ये परीक्षार्थी बाहरी जिलों के पाए गए। वह संस्थागत या व्यक्तिगत परीक्षार्थी होने के संबंध में कुछ भी नहीं बता पा रहे थे। इसको गंभीर से लेते हुए उन्होंने बताया कि फार्म भरवाने वाले विद्यालय की मान्यता रद्द करने की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें