फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान करने से वंचित न रह जाए सूची में नामांकित एक भी व्यक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया(गाजीपुर)। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू पीजी कॉलेज में शुक्रवार को निर्वाचन साक्षरता क्लब के तत्वावधान में महाविद्यालय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना, रोवर्स-रेंजर्स एवं एनसीसी कैडेट्स एवं अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजनीति शास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन गोपाल सिन्हा ने कहा कि आप लोग यह सुनिश्चित करें कि मतदान के समय सूची में नामांकित एक भी व्यक्ति आपके आसपास का मतदान करने से वंचित न रह जाए। अपने कर्तव्य का समुचित निर्वहन हम सब की जिम्मेदारी है। मतदान के महत्व पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. शरद कुमार, राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री, रोवर्स प्रभारी डॉ. संजय कुमार सिंह, लेफ्टिनेंट डॉ. अंगद प्रसाद तिवारी ने भी विचार व्यक्त किया। मतदाताओं को निर्वाचन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्टेशन बाजार में रैली का आयोजन किया गया। छात्र छात्राओं ने बाजार परिक्षेत्र में मतदाताओं को जागरूक करने के लक्ष्य से नारे लगाए एवं अनिवार्य मतदान के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर रेंजर्स प्रभारी डॉ. नीतू सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, सिमरन निगम, पूजा, अनिल कुमार, सुनील कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें