फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े 22 लाख के प्रस्ताव पर मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
भांवरकोल। स्थानीय ब्लाक के सभागार में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लाक प्रमुख अंजू यादव की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर करीब 22.5 लाख रुपये के विकास कार्यों का प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन

बैठक में पहले पिछली कार्रवाई की पुष्टि की गई। लेखाकार हरिशंकर प्रधान ने वर्ष 2019-20 के तहत कराए जाने वाले कार्यों को पढ़कर अवगत कराया। एनआरएलएम, मनरेगा के तहत 2019-20 के लिए लेबर बजट पर चर्चा की गई तथा अवशेष निर्माण कार्यों को पूरा करने पर चर्चा की गयी। वरिष्ठ सदस्य रामजी राय ने मनरेगा आदि योजनाओं में मजदूरों के भुगतान में देरी का मुद्दा उठाया। क्षेत्र पंचायत से मनरेगा के तहत कार्य कराने के बाबत सदस्यों ने सर्वसम्मत से प्रस्ताव पारित किया। इस पर बीडीओ ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। खंड विकास अधिकारी मृदुला ने पेयजल एवं स्वच्छता तथा आवास निर्माण को समयावधि में शासन की मंशा के अनुरूप पूरा कराने पर बल दिया। ग्राम पंचायतों में एनआरएलएम के तहत महिलाओं के समूह गठन पर जोर देते हुए कहा कि इससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सकेगा। मनरेगा से कृषि आधारित कार्य नहीं होने पर चिंता जताते हुए सदस्यों से कार्य शुरू कराने की अपील की। अंजू यादव ने कहा कि क्षेत्र पंचायत का सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता है। निर्माण कार्य में पारदर्शिता हो तथा सभी का सहयोग जरूरी है। संचालन रामजी राय ने किया। इस अवसर पर विमलेश राय, वीरेंद्र यादव, कपूरचंद कुशवाहा, सरफराज अहमद, अनिल सिंह, इरफान अहमद, राघव तिवारी, नदीम अहमद, प्रवीण यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें