फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड मुखर, पर शांत हुई अलाव की आंच

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नगर में तो ठंड से राहत के लिए तिराहों-चौराहों पर नगरपालिका की तरफ से अलाव जलवाया जा रहा है, लेकिन अधिकांश तहसील क्षेत्रों में ठंड के मुखर होने के बाद भी अलाव की आंच मद्धम पड़ी है। इससे खासकर गरीब तबके के लोगों तथा राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रहा है। उन्हें ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

सेवराई संवाददाता के अनुसार ठंड के बावजूद इसके बाजार, रेलवे स्टेशन सहित सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गई। इसके कारण लोगों को ठंड से निजात नहीं मिल पा रही है। बाजार में ग्रामीण क्षेत्रों बड़ी संख्या में लोग आते हैं। वह इधर-उधर दुकानदारों द्वारा जलाए जा रहे टायर, कूड़ा-कचरा द्वारा जलाए जा रहे अलाव को तापकर सर्दी से निजात पाने को विवश हैं। कासिमाबाद में बाजार सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अलाव नहीं जलवाया जा रहा है। इससे बाजार में आने वालों के साथ ही अन्य लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है। इसके अलावा अन्य कई तहसील क्षेत्रों में अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है। लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए अलाव जलवाने की मांग की है ताकि ठंड से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें