दिलदारनगर(गाजीपुर)। क्षेत्र के वायरलेस मोड़ स्थित गिरनार आश्रम में मंगलवार को आश्रम के ब्रह्मलीन साधु बाबा उनमुनि राम का निर्वाण दिवस परिसर में मनाया गया। सुबह प्रार्थना के बाद आश्रम के साधु ओमरामजी से आचार्य चंद्रभूषण शुक्ला ने आश्रम के संस्थापक सिंह शावक राम बाबा, बाबा तुकाराम एवं बाबा उनमुनि राम के समाधि स्थल सहित मंदिर में विधिपूर्वक पूजन-अर्चन कराया। इसके बाद नगर सहित दूरदराज से पहुंचे श्रद्धालुओं की भीड़ पूजन-अर्चन के लिए सुबह से शाम तक लगी रही। पूजन-अर्चन के चलते वातावरण भक्तिमय हो गया था। इस मौके पर साधु ओमरामजी ने 100 गरीब महिलाओं एवं पुरुषों को कंबल और साड़ी वितरित किया। दोपहर बाद आयोजित भंडारा में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में विधायक सुनीता सिंह, हरिशंकर सिंह, पप्पू सिंह, उदय प्रताप सिंह, नमन प्रताप सिंह, बालेश्वर यादव, सुनील कुशवाहा, राहुल कुमार आदि उपस्थित रहे।