फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई बच्चा मिलता है तो बोर्ड के सामने करें पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। पुलिस लाइन के सभागार में विशेष किशोर पुलिस इकाई की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने जिले के सभी बाल कल्याण पुलिस अधिकारी एवं विशेष किशोर पुलिस इकाई के अधिकारी को पुन: नामित करते हुए कहा कि कम से कम एक वर्ष तक के लिए संबंधित थाने में रहेंगे। कोई भी बच्चा मिलता है तो उसे संबंधित बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया गया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश चौरसिया ने कहा कि आशा ज्योति केंद्र में जो भी समस्या आ रही है, उसको लिखित रूप से जिला प्रोबेशन अधिकारी के माध्यम से मुझे अवगत कराया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा की रेडियोलॉजिस्ट, न्यूरोलॉजिस्ट, पैथोलॉजिस्ट की नियुक्ति की जाएगी। संबंधित डॉक्टर के नाम एवं नंबर की लिस्ट आशा ज्योति केंद्र में लगा दी जाएगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया गया कि वह बालिका गृह एवं बालक गृह में स्वयं जाकर अपनी आख्या मुख्य विकास अधिकारी को उपलब्ध कराएं एवं आशा ज्योति केंद्र की साप्ताहिक प्रगति आख्या दें। इस अवसर पर प्रधान मजिस्ट्रेट विनय प्रकाश सिंह, मंडलीय सलाहकार बाल संरक्षण यूनिसेफ प्रीतेश कुमार तिवारी, विशेष किशोर पुलिस इकाई के प्रभारी जयश्याम शुक्ला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें