फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकाल दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल (गाजीपुर)। गोपालपुर ग्राम पंचायत में समुदाय संचालित संपूर्ण स्वच्छता अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया गया ।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान राजवंती देवी एवं सचिव अशोक राय के नेतृत्व में निकाली गई रैली भूपतचक प्राथमिक विद्यालय होते हुए पूरे गांव का भ्रमण किया। इसमें शामिल लोगों ने गांव में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया। रैली फिर गोपालपुर पहुंच समाप्त हुई । इस मौके पर आयोजित सभा में स्वच्छता मिशन के रामानंद यादव ने कहा कि खुले में शौच करने से कई तरह की गंभीर बीमारियों के पैदा होने का खतरा बना रहता है। प्रधान रजवंती देवी ने स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि स्वच्छता किसी भी समाज को विकसित बनाने में सहयोग करता है। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मुन्नाराम, सचिव अशोक राय, सफाईकर्मी मेवालाल, भगवती प्रसाद सिंह यादव, प्रमोद कुशवाहा ,श्रीमती देवंती देवी ,धर्मेंद्र यादव, राजदेव यादव ,राजेश कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें