फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया में भारत के ग्लोबल लीडर बनने की पूरी संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजीपुर। संचार और रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि युवा पीढ़ी चुनौतियों से लड़ें जिससे देश तरक्की करे। आज आवश्यकता और उम्मीद भी युवा पीढ़ी से है। बच्चों से ज्यादा उम्मीद इस देश में बच्चियों से है। दुनिया में भारत के ग्लोबल लीडर बनने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन

लूदर्स कान्वेंट बालिका इंटर कालेज में शनिवार को उन्होंने कहा कि किसी देश व समाज के विकास में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका शिक्षा की होती है। सामान्य रूप से यह देखने में आया है कि पहले की अपेक्षा समाज में गिरावट आई है। अध्यापक के लिए जो सम्मान पहले था उसमें भी गिरावट आई है। समाज में गिरावट होगी तो हर क्षेत्र में गिरावट होगी। एक बार नेता की गिरावट यह देश बर्दाश्त कर सकता है, लेकिन गुरु की गिरावट बर्दाश्त नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि हमारी विकास दर दुनिया के जो विकसित देशों से ज्यादा है। बच्चियों की सराहना करते हुए उनसे देश के विकास एवं न्यू इंडिया बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि परिश्रम का कोई विकल्प नहीं। प्रधानाचार्या सिस्टर अलफोंसा ने राज्यमंत्री सिन्हा का आभार जताया। संचार-रेल राज्यमंत्री ने बच्चों के साथ सीधे संवाद में जबी जाहरा, प्रगति मिश्रा और अनामिका कुशवाहा के प्रश्नों का जवाब दिया। उन्होंने बच्चों के साथ मिड-डे-मील में भोजन का स्वाद भी चखा। कार्यक्रम में राज्यमंत्री के निजी सहायक सिद्धार्थ राय, संजीव गुप्ता, शशिकांत शर्मा, अभिषेक राय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें