फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खामियां पाए जाने और अनुपस्थित रहने पर प्रधानाध्यापक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने मंगलवार को मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के कई परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान खामियां पाए जाने के साथ ही अनुपस्थित रहने पर एक प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया। अनुपस्थित एक सहायक अध्यापक एवं शिक्षामित्र का एक-एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षाधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि क्षेत्र के एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक अनुपस्थित थे। विद्यालय में रंगाई-पुताई नहीं कराई गई थी। छात्रों की उपस्थिति कम होने के साथ ही साफ-सफाई का अभाव पाया गया। इसको गंभीरता से लेते हुए उन्होंने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया जबकि इसी विद्यालय के एक सहायक अध्यापक को निरीक्षण के समय अनुपस्थित पाए जाने पर उसका एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। एक प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण में गायब मिली शिक्षामित्र का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि एक अन्य परिषदीय विद्यालय के निरीक्षण में एमडीएम में फर्जी छात्र संख्या दर्शाने पर प्रधानाध्यापक का वेतन रोकते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें