फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को उपज का सही मूल्य मिले यह महत्वपूर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। केंद्र और प्रदेश की सरकार का लक्ष्य किसानों के आर्थिक आधार को मजबूत कर उनके जीवन स्तर को सुधारना है। इसके लिए भाजपा सरकारों ने समर्पित होकर कार्य किया है। किसानों को उपज का सही मूल्य मिले यह हमारे लिए महत्वपूर्ण है। यह बातें शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री डॉ. विजय यादव ने जिले की नवगठित किसान मोर्चा की पहली बैठक में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा हमारा नैतिक दायित्व बनता है कि सरकार की योजनाओं और उद्देश्य को जनसंपर्क के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाएं। किसानों की शक्ति के महत्व को नकारा नहीं जा सकता। कार्यकर्ताओं को भरोसा एवं विश्वास दिलाते हुए कहा कि मोर्चा कार्यकर्ताओं के मान, सम्मान, स्वाभिमान के हर संघर्ष में समर्पित होकर कार्य करेगा। मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता गौरव मिश्रा ने कहा कि किसान संवाद कार्यक्रम, धान क्रय केंद्रों की निगरानी एवं निरीक्षण, केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों का सम्मान करना भाजपा किसान मोर्चा के कार्यक्रमों में शामिल है। किसानों की आर्थिक मजबूती के लिए सरकार ने वर्तमान वित्तीय बजट में प्राविधान किया है। बैठक में विजेंद्र राय, अशोक पांडेय, श्यामनारायन राम, रामाश्रय मिश्रा, पूर्व किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय, श्यामराज तिवारी, अशोक सिंह, कमलेश मौर्य आदि उपस्थित थे। संचालन महामंत्री रूद्र प्रताप सिंह ने किया। आज भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित इस बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह एवं मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरेंद्र यादव ने मोर्चा के जिला पदाधिकारियों की सूची संयुक्त रूप से जारी की। इसमें उपाध्यक्ष धर्मदेव चौहान, आनंद पांडेय उर्फ दीपक, राधेश्याम शर्मा, रामाश्रय मिश्रा, महामंत्री रूद्र प्रताप सिंह, धनेश्वर बिंद, मंत्री कवींद्र कुशवाहा, ओमप्रकाश चौहान, प्रिंस सिंह, अखिलेश यादव, कोषाध्यक्ष मारकंडेय गुप्ता, मीडिया प्रभारी शैलेंद्र सिंह और कार्यालय मंत्री आमोद श्रीवास्तव को बनाया गया है। कमलेश मौर्या, चंद्रप्रकाश राय, संतोष यादव, सूर्य प्रकाश, निमेष पांडेय, विनोद प्रजापति तथा विशाल सिंह को जिला कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें