गाजीपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक शनिवार को शिक्षक भवन में हुई। इस अवसर पर कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशों एवं कार्यक्रमों पर विशेष रूप से चर्चा की गई। मंच के प्रांतीय नेतृत्व की ओर से जारी पहले एवं दूसरे चरण के आंदोलन की सफलता पर सभी कर्मचारी, शिक्षकों एवं अधिकारियों के प्रति आभार प्रकट किया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि तीसरे चरण के अंतर्गत आठ अक्तूबर को लखनऊ में प्रदेशव्यापी महारैली-धरना प्रस्तावित है। उन्होंने उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक संख्या में महारैली में पहुंचकर उसे कामयाब बनाने की अपील की। शिक्षक संघ के सभी ब्लाक अध्यक्षों एवं मंत्रियों को कहा गया कि अपने-अपने ब्लाक के शिक्षकों से संपर्क कर लखनऊ धरना में जाने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर पवन कुमार गुप्ता, श्यामबिहारी यादव, डॉ. राजेश, वीरेंद्र कुमार सिंह यादव, अनिल कुमार, विजेंद्र यादव, महातिम, रामजन्म, इसरार अहमद, डॉ. दीनानाथ, कमलेश, आनंदप्रकाश यादव, इंद्रासन, सइदुल्लाह अंसारी, लल्लन गुप्ता, मनीष, तिलकधारी, दिनेश, रमाकांत, राजीव ओझा, अमरनाथ, शिवमूरत कुशवाहा तथा प्रेमप्रकाश आदि उपस्थित थे। संचालन जिला मंत्री जितेंद्र कुमार यादव ने किया।