फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डब्लू हत्याकांड : पुलिस ने दो को उठाया, पूछताछ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबिहां (गाजीपुर)। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के सोनवानी गांव के सिवान में रविवार को डब्लू प्रसाद गोंड की हत्या कर लाश झाड़ी में फेंक दी गई थी। वह पांच दिनों से घर से लापता था। इस मामले में सोमवार की देर रात एसपी ग्रामीण चंद्रप्रकाश शुक्ल के निर्देश पर आधा दर्जन स्थानों पर पुलिस टीम ने हत्यारोपियों की तलाश में छापेमारी की। इस बीच दो जगहों से घटना से जुड़े दो संदिग्ध लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

महेंद गांव निवासी भुख्कल गोंड़ का बेटा डब्लू प्रसाद गोंड़ (45) बीते 24 जुलाई को घर से सरिया लेने के लिए बाजार गया था। लेकिन वापस फिर घर नहीं लौटा। परिवार के लोग उसकी खोजबीन कर रहे थे। लेकिन कुछ पता न चलने पर भाई मुंशी प्रसाद ने 26 जुलाई को थाने में तहरीर दी थी। इसमें चार लोगों को नामजद किया गया था। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले को पहले ठंडे बस्ते में डाल दिया। रविवार की सुबह सोनवानी गांव के सिवान में एक राजकीय नलकूप के पास झाड़ी में डब्लू का क्षत-विक्षत शव मिलने की सूचना पर परिजन वहां पहुंचे और शव की पहचान की थी। सोमवार की रात इलाके में करीब आधा दर्जन स्थानों पर पुलिस ने छापेमारी की कार्रवाई की थी, लेकिन सही हत्यारोपियों तक नहीं पहुंच सकी। जानकारों की माने तो दो संदिग्ध लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चंद्र प्रकाश शुक्ल ने बताया कि हम हत्याकांड के खुलासे के काफी करीब पहुंच गए हैं। बहुत जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें