फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की श्रम विरोधी नीतियों की आलोचना की

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजीपुर। विभिन्न राजनीतिक एवं कर्मचारी संगठनों की ओर से मंगलवार को मजदूर दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने सरकार की श्रम विरोधी नीतियों की आलोचना की।
विज्ञापन

जिला श्रमिक समन्वय समिति की ओर से सिंचाई चौराहा से जुलूस निकाला गया। सरजू पांडेय पार्क पहुंचकर पांच सूत्री मुख्यमंत्री को सम्बोधित मांगों को ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया गया। यूपीएमएसआरए की ओर से श्रम कार्यालय के पास आयोजित विरोध सभा में समिति के जिलाध्यक्ष अम्बिका प्रसाद दुबे ने केंद्र और राज्य सरकार की कर्मचारी-शिक्षक एवं श्रमिक विरोधी नीतियों की आलोचना की। चेताया कि अगर श्रमिक वर्ग की अनदेखी की गई तो सरकार का मिशन-2019 सफल नहीं होने देंगे। सभा में अनंत सिंह, मुक्तेश्वर श्रीवास्तव, डा. दुर्गेश सिंह, दिनेश यादव, अरविंद कुशवाहा, जयप्रकाश पांडेय, ओमप्रकाश यादव, अनंत सिंह, प्रमोद मिश्रा, सुभाष सिंह, जमुना यादव, चंद्रिका यादव, अशोक सिंह, राजेश, संजय दुबे, गजेंद्र राम, सौरभ पांडेय, रामदरश, संतोष सिंह, राजनाथ, प्रवीण तिवारी ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता अम्बिका दुबे एवं राव विरेंद्र ने संयुक्त रूप से तथा संचालन मो. अफजल ने किया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की विकास भवन में हुई सभा में अध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कर्मचारियों के हित के अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। इसके खिलाफ हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। इस अवसर पर मंडल मंत्री दयाशंकर राय, विवेक कुमार सिंह शम्मी, निर्भयनारायण सिंह, बालेंद्र त्रिपाठी, अरविंदनाथ राय, आशा पटेल, जनार्दन यादव, अरुण सिंह, राहुल सिंह, जयप्रकाश, विजयशंकर, विजय सिंह, विरेंद्र श्रीवास्तव, रामधनी, मनोज राय, संजय राय, श्रीकांत राय, बृजेश, गुलाब बिंद, विवेकानंद पांडेय, जितेंद्र यादव, अनिल गोस्वामी, नागेंद्र सिंह, आलोक आदि उपस्थित थे। संचालन संयुक्त मंत्री बालेंद्र त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें