फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी को मजबूत करने का कार्यकर्ता करें प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को पीरनगर स्थित कार्यालय पर मासिक बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मारकंडेय सिंह ने कहा कि कांग्रेसजनों को पार्टी को मजबूत करने के लिए अथक प्रयास करना चाहिए। साथ ही आपसी मनमुटाव भुलाकर 2019 में राहुल गांधी को देश का युवा प्रधानमंत्री बनाने के लिए गांव-गांव पहुंचकर पार्टी के बारे में जानकारी दे। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर लगाकर होली की बधाई दी। साथ ही डॉ. मारकंडेय सिंह ने ने सभी को मिठाई खिलाकर विशेष रुप से होली की बंधाई दी। इस मौके पर रविकांत राय, अजय सिंह, परवेज अहमद, रामनगीना पांडेय, बटुक नारायन मिश्रा, मुहम्मद राशिद, डॉ. राघवेंद्र पांडेय, शबीहुल हसन, आशुतोष कुमार गुप्ता, शेर खा, अजय श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, मुहम्मद शहनवाज खां, राजीव सिंह, मिलिंद सिंह, समीउल्लाह खा, सतीश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संचालन महामंत्री मुहम्मद राशिद और कोषाध्यक्ष शबीउल हसन ने आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें