फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविरार्थियों ने प्रभात फेर निकाल किया साफ-सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय कस्बा स्थित सुभाष विद्या मंदिर महाविद्यालय के सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के छठवें दिन शुक्रवार को जागरूकता अभियान के तहत प्रभात फेरी निकाली गई। गांव में भ्रमण के बाद आराजी कस्बा स्वाद पहुंच कर शिविरार्थियों ने साफ-सफाई की। घर-घर जाकर शिविरार्थियों ने पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को साफ-सफाई, शौचालय निर्माण, शिक्षा एवं वृक्षारोपण आदि के लिए जागरूक किया। गांव में ही गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर सेवानिवृत्त प्रवक्ता दुलारे लाल ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है। कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल नौकरी पाना नहीं होना चाहिए, बल्कि यह जीवन के हर क्षेत्र में आपके काम आएगी। शिक्षक और विद्यार्थी दोनो स्वावलंबी बनें तथा लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़े। तभी उद्देश्यों को प्राप्त किया जा सकता है। इस मौके पर प्रिया सैनी, पार्वती, रिहा यादव, रीमा, चांदनी, आकांक्षा, गुडलक, जयप्रकाश, सरफराज आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रबंधक आशीष सहाय, डॉ. चंद्रभान सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. देवेंद्र पांडेय, प्यारे लाल, विनोद कुमार श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, राजेश सेठ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें