गाजीपुर। शहर के गोराबाजार स्थित नवनिर्मित जिला अस्पताल के भवन में चिकित्सकीय सुविधाओं का संचालन 12 मार्च से शुरू हो जाएगा। इसके लिए नए अस्पताल के वार्ड में बेड रखने के साथ दवाइयों का संग्रह शुरू कर दिया गया है। बुधवार को सीएमओ डॉ. जीसी मौर्या ने नए भवन का निरीक्षण करने के साथ मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को साफ-सफाई का निर्देश दिया।
उन्होंने बताया कि फिलहाल वार्डो में 50 नए बेड लगाए जाएंगे। रविवार से आपातकालीन सेवाएं भी यहां शुरू हो जाएगी। साथ ही एक्स-रे मशीन से लेकर अन्य उपकरणों को रखने का निर्देश दे दिया गया है। निरीक्षण के दौरान डॉ. डीपी सिन्हा, अमित राय आदि मौजूद रहे।