फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसानी मूल्यों को बनाए रखने के लिए आयोजित हुई गोष्ठी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)।
विज्ञापन

ऑल इंडिया पयाम ए इंसानियत फोरम के तत्वावधान में गुरुवार को जामा मस्जिद के समीप स्थित इमामबाड़ा के मैदान में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने समाज में इंसानी मूल्यों को कैसे बनाए रखा जाए। इस पर विचार व्यक्त किया गया।
विज्ञापन

गोष्ठी में उपजिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश यादव ने कहा कि समाज में सबसे ज्यादा जरूरत इंसानी मूल्यों को बनाए रखने की है। इसमें समाज के सक्षम लोगों को गरीब, मजदूर एवं पिछड़े लोगों की सहायता के लिए आगे आना होगा। उनकी सहायता करके उन्हें मुख्य धारा में जोड़ने का प्रयास करना होगा। कहा कि गरीब, मजलूमों की सहायता के लिए फोरम को जो भी हमसे अपेक्षा होगी, उसे पुरा करने का प्रयास करूंगा। गोष्ठी में मुख्य रूप से सउदुल हसन नदवी, मौलाना नजमुस्साकिब, जैनेश पंकज, इरशाद खलीली, सीपी सुमन, अकबर अंसारी, हाजी रेयाज, चंदन रावत आदि ने अपना विचार प्रकट किया। अध्यक्षता महमूद खां एवं संचालन फिरोज अहमद बबलू ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें