फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण में कुपोषण से जुड़ी जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय बीआरसी पर आयोजित शबरी संकल्प अभियान अंतर्गत पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को संपंन हुआ। बीआरसी पर आयोजित प्रशिक्षण के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशाओं को प्रशिक्षकों ने तीन वर्ष तक के बच्चों के रखरखाव के साथ ही कुपोषण से जुड़ी जानकारी दी।
विज्ञापन

मिर्जापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राजबली यादव ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, एएनएम एवं आशाओं का आह्वान किया कि वह इस योजना का ठीक ढंग से क्रियान्वयन करें ताकि शासन की मंशानुसार जन सामान्य को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने गर्भवती महिलाओं की चार बार जांच कराने के साथ ही उनका वजन करने की सलाह दी। साथ ही साथ ब्लडप्रेशर, यूरीन एवं खून की जांच अवश्य कराने को कहा। को-आर्डिनेटर रामअवध यादव ने इस योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अगर बच्चों का स्वास्थ्य ठीक होगा तभी स्वस्थ एवं सुदृढ़ समाज तथा राष्ट्र की परिकल्पना साकार होगी। प्रभारी सीडीपीओ गीता चौबे ने तीन वर्ष के बच्चे के खान-पान संबंधी जानकारी दी। सुपरवाइजर इंदु सिंह, पूर्व माध्यमिक विद्यालय के हेडमास्टर रामेश्वर यादव, सरोज सिंह, हंसा देवी, मीरा देवी, सावित्री आदि ने भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आशाओं को कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य से जुडी चर्चा करते हुए उचित प्रोत्साहन दिया। इस मौके पर तमाम प्रशिक्षणार्थी मौजद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें