फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों के उत्थान के लिए सरकार ने नहीं किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। प्रगतिशील मानव समाज पार्टी की ओर से रविवार को सरजू पांडेय पार्क में स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि राजेंद्रलाल श्रीवास्तव ने कहा कि किसी सरकार ने गरीबों के उत्थान के लिए कोई प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इनके उत्थान के लिए डॉ. प्रेमचंद्र बिंद ने मानव अधिकार दिवस के दिन ही प्रगतिशील मानव समाज पार्टी की स्थापना की। जो मानव हित का कार्य करेगा वही देश में राज करेगा। मदनलाल बिंद ने कहा कि प्रगति में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का सहयोग जरूरी है। अपने मान, सम्मान, स्वाभिमान और मौलिक अधिकार की रक्षा कर सकेंगे। इस मौके पर शेर बहादुर, शिवकुमार बिंद, मुरलीधर विंद, मनोज कुमार, लल्लन विंद, राजेंद्र श्रीवास्तव, सुखराम बिंद, रमेश बिंद, मुंशी राम, राधे, रामदरस बिंद, भूतनाथ बिंद, हीरालाल जायसवाल, चंद्रिका बिंद, केदार नाथ, जिला पंचायत सदस्य अरविंद यादव, मदनलाल बिंद, मदन मुरारी बिंद, गुड्डू बिंद, सोनू सिंह, मोती विश्वकर्मा, मुन्ना बिंद, नागेंद्र कुशवाहा, रामअवध प्रजापति, नंदलाल कश्यप, जंगबहादुर खरवार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें