फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा पुल से छलांग लगाते समय अधेड़ को पुलिस ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल (गाजीपुर)। शहर कोतवाली क्षेत्र के वीर अब्दुल हमीद सेतु से बुधवार की देर रात गंगा में छलांग लगाने का प्रयास कर रहे एक अधेड़ को यूपी 100 के पुलिस कर्मियों ने बचा लिया। अधेड़ से पूछताछ करने के बाद घर वालों के हवाले कर दिया। पूछताछ में अधेड़ ने बताया कि वह घरेलू कलह के चलते आत्महत्या करना चाहता था।
विज्ञापन

नंदगंज थाने के देवकली निवासी अशोक कुुमार वर्मा (52) अपने निजी वाहन से पुत्री पिंकी वर्मा को दिलदारनगर जाने के लिए ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन पर चढ़ाकर घर आ रहा था। जैसे ही गंगा नदी पर बने पुल पर पहुंचा, चालक से वाहन रोकने को कहा और पुल की रेलिंग के तरफ बढ़ने लगा। यह देख चालक शोर मचाने लगा। चालक के शोर मचाने पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। इस दौरान रात्रि को क्षेत्र में गश्त कर रही डायल 100 की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। वाहन में तैनात पुलिस कर्मी विजय मिश्रा, अशोक कुमार सिंह और चालक सतेंद्र यादव ने स्थिति को भांप गाड़ी से उतर गए और गंगा में छलांग लगा रहे अधेड़ को दौड़कर पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ में अधेड़ ने पारिवारिक कलह के कारण आत्महत्या करने की बात बताई। काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद पुुलिस ने अधेड़ को घर वालों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें