गाजीपुर। रजदेपुर स्थित जैनूल बशर भवन पर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 100वां जन्मदिवस रविवार को मनाया गया। इस मौके पर वक्ताओं इंदिरा गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह देश की सफलतम प्रधानमंत्री थी, जिन्होंने पूरी दुनिया में भारत का गौरव और सम्मान बढ़ाया।
अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष डा. मारकंडेय सिंह ने कहा कि इंदिरा गांधी ने कभी भी किसी के सामने दबकर बात नहीं की। इनके विशेष कार्यों में बैंकों का राष्ट्रीयकरण, हरित क्रांति का नारा एवं गरीबी मिटाओ का नारा रहा। इंदिरा जी एक आयरन लेडी थीं, जिन्होंने पूर्वी पाकिस्तान को आजाद कराकर बांग्लादेश की स्थापना करके पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, रविकांत राय, शहर अध्यक्ष शफीक अहमद, मो. राशिद, लाल साहब यादव, नगरपालिका अध्यक्ष पद की प्रत्याशी चंद्रकला गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, समीउल्ला खां, मिलिंद्र सिंह, परवेज अहमद खां, सोनू गुप्ता, हरेंद्र यादव, शबीउल हसन, हामिद सिद्दीकी, मंसूर आलम राईनी आदि ने अपना विचार व्यक्त किया। संचालन महामंत्री मो. राशिद ने किया।