फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबिहा (गाजीपुर)। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के महेंद गांव में शुक्रवार को रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में पांच लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक अस्पताल भेजा। इस मामले मेें दोनों तरफ से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

एक पक्ष का युवक वीरेंद्र बिंद नदी से मछली मारकर घर जा रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष का एक युवक उस रास्ते से होकर जाने से मना करने लगा। इसी बात को लेकर दोनों युवकों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट होने लगी। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मारपीट में घायल लछमीधर बिंद, गोरख बिंद, दुजिया देवी, ललिता देवी, लालजी बिंद को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। इस मामले में पुलिस को दोनों पक्षों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। थानाध्यक्ष संपूर्णांनंद राय ने बताया की अभी तक किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है। इस संबंध में सीओ मुहम्मदाबाद अनिल राय ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें