फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता में पहलवानों ने की जोर आजमाइश 16-28-50

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल (गाजीपुर )। राजनारायण राय एवं नगीना राय की स्मृति में रेवतीपुर में सोमवार को अंतरजनपदीय कुश्ती-मल्ल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न जगहों से आए पहलवानों ने जोर आजमाइश की। प्रतियोगिता में सुहवल के अखिलेश ने तिलवां के कृष्णा, सुहवल के सिंटू ने तिलवां के रामविलास, सुहवल के अरविंद ने तिलवां के रामू, राजन पांडेय ने रेवतीपुर के शिवम पटेल, सरवां के देवानंद ने इलाहाबाद के विकास, दीपक ने विकास, मऊ के राहुल ने पटकनिया के मिथिलेश को पराजित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में रवि ने जितेंद्र, राम मोहन ने पिंटू, मुहम्मदाबाद के दीपक ने सरवां के अरविंद, वाराणसी के अजीत ने सरायभारती के मंजीत एवं मुहम्मदाबाद के दीपक ने रेवतीपुर के नागा को पटखनी दी। इसके अलावा रवि एवं अमरनाथ, छोटेलाल एवं राहुल, जयप्रकाश एवं तूफानी, सुजीत एवं विमलेश, विवेक एवं मुहम्मद राशिद के बीच कुश्ती बराबरी पर रही। इनामी कुश्तियों में 25 हजार की इनामी कुश्ती वाराणसी के सतीश एवं डीएलडब्ल्यू के धर्मेंद्र, बलिया के राहुल एवं गुरुबाग के पंकज, 10 हजार की इनामी सारनाथ के राजनाथ एवं सरवां के अशोक की बराबरी पर रही। इससे पहले मुहम्मदाबाद की विधायक अलका राय ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस मौके पर रेवतीपुर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि उपेंद्र कुमार शर्मा, ज्ञानेंद्र राय, रेवतीपुर के ब्लाक प्रमुख मुकेश राय, बंगा पांडेय, जयशंकर राय, बब्बन यादव, आनंद राय, पूर्व प्रमुख अनिल राय बच्चन, राकेश राय, अरविंद किशोर राय, प्रमोद खरवार, समाजसेवी सचिदानंद राय चाचा, समाजसेवी विनोद राय, रघुनाथ राम, श्रवण उपाध्याय, मनोज, रामराज, दिनेश यादव, शेषमणी, सुशील, जितेंद्र शर्मा, भैयालाल पांडेय आदि उपस्थित थे। निर्णायक की भूमिका कन्हैया यादव एवं विजय खरवार तथा उद्घोषक की भूमिका रमाकांत सिंह ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें