फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समायोजन चट्टानी एकता का परिणाम: अमित

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के सदस्यों और पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को सीएमओ कार्यालय परिसर में हुई। इसमें शासन की ओर से जनपद के कुल 13 अधिसंख्य लिपिकों का समायोजन जनपद में ही किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया। इस मौके पर सभी सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता जाहिर की। जिलाध्यक्ष अमित राय ने कहा कि 13 साथियों का जनपद में ही समायोजन संघ की चट्टानी एकता का परिणाम है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस समायोजन के लिए बीते 21 जुलाई को संघ की ओर से लखनऊ स्थित निदेशालय में धरना किया गया था। कहा कि शेष अधिसंख्य लिपिकों का समायोजन जल्द ही करा लिया जाएगा। इस मुद्दे पर भी शासन से सकारात्मक वार्ता हो रही है। साथ ही जिलाध्यक्ष ने इस समायोजन के लिए एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष और मंत्री को फोन से वार्ता कर बधाई दी। इस मौके पर गोविंद पाठक, हेमंत कुमार, रविकांत चौधरी, साजिद अंसारी, धर्मेद्र यादव, गोपाल सिंह, आनंद प्रकाश अग्रवाल, उमेश रावत, फैजुद्दीन सिद्दीकी, भुल्लन राम, गुलाम अंसारी, दीपक राय, नागेंद्र सिंह, सुनील कुमार उपाध्याय, अनूप चतुर्वेदी, शिवबली मिश्रा, कमल नयन राय आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता अमित राय और संचालन मणिंद्र नाथ ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें