गाजीपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व क्षेत्र के विभिन्न गांवों में चल रही है योग कक्षाओं के तहत लोगों को योगाभ्यास कराने के साथ ही उनके लाभ की भी जानकारी दी गई। डुहियां गांव में पतंजलि योग पीठ के बैनर तले आयोजित योगा कक्षा में शुक्रवार को योगाचार्य अमित पांडेय ने मकरासन के विषय में जानकारी दी ओर इसका अभ्यास भी कराया। बताया कि मकरासन कमर एवं मेरुदंड के लिए एक बहुत ही उम्दा योगाभ्यास है। डिप्रेशन को कम करने में यह अभ्यास महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
उन्होंने बताया कि मकरासन योग करने से रीढ़ की हड्डी के लिए उत्तम है। यह पूरे मेरुदंड को स्वस्थ रखते हुए कमर दर्द को दूर करता है। इसके नियमित अभ्यास से हमेशा के लिए कमर दर्द से छुटकारा पा सकते हैं। डिप्रेशन के लिए इस आसन के अभ्यास से आप डिप्रेशन में बहुत हद तक काबू पा सकते हैं। थकावट दूर करने के लिए यह थकावट को दूर करने में बहुत लाभप्रद है। वात रोग के लिए यह योगाभ्यास अच्छा होता है। मानसिक रोगियों के लिए एक बेहतरीन योगाभ्यास है। इससे कंधे के अकड़न, उच्च रक्तचाप को ठीक कर सकते है। कमर दर्द और हार्निया जैसी बीमारी इस योग से दूर हो जाती है।