फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के लूट लिए 16 हजार, बैंक में हुई घटना

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद के यूसुफपुर स्थित इलाहाबाद बैक में एक महिला से हुई ठगी के बाद बैंक का सीसी कैमरा देखत - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के यूसुफपुर स्थित इलाहाबाद बैंक में सोमवार को एक महिला से नोट बदलने के नाम पर एक युवक सोलह हजार रूपये लेकर फरार हो गया। इस मामले में पीड़ित महिला ने कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने बैंक पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज देखा।
विज्ञापन

क्षेत्र के दौलताबाद गांव के रहने वाले खुर्शीद अहमद की पुत्री सुबी खातून ने इलाहाबाद बैंक की यूसुफपुर शाखा से बीस हजार पांच सौ रुपए निकाला। वह काउंटर पर रुपए गिनने लगी। इसी बीच बगल में खड़े एक युवक ने फुटकर कराने के नाम पर उसके हाथ से सौ की दोनों गड्डी लेकर उसे दो हजार की एक नोट को ऊपर रखकर नीचे सौ रुपये की बीस नोट रखकर दे दिया। लड़की जब तक रुपए गिनती युवक वहां भाग निकला। रुपये गिनने के बाद वह चिल्लाने लगी। महिला की आवाज सुनकर वहां खड़े लोगों का ध्यान भाग रहे युवक की तरफ गया। तब तक वह बाहर निकल गया। पीड़त सुबी खातून ने कोतवाली पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलते ही पुलिस ने बैंक में पहुंचकर काउंटर पर खड़े लोगों से ठगी करने वाले युवक की पहचान के बारे में जानकारी हासिल किया। पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी कैमरे को भी देखा। देर शाम तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि जल्द ही युवक की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें