फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केक काटा और राहुल गांधी के स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना की

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से पीरनगर स्थित कार्यालय पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना करते हुए बाद में पौधरोपण किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डा. मारकंडेय सिंह ने कहा कि श्री गांधी नेक, कर्मठ एवं सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं। उनके अंदर गरीबों, नौजवानों, किसानों के प्रति अपार स्नेह है। वह हमेशा दबे-कुचले लोगों की लड़ाई लड़ते रहते हैं। बाद में कार्यालय परिसर में पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पौधरोपण किया गया। इस मौके पर परवेज अहमद खां, राजीव कुमार सिंह, देवनारायण सिंह, मुहम्मद राशिद, कुसुम तिवारी, आशुतोष गुप्ता, सतीराम सिंह, जनक कुशवाहा, एजाज अहमद, मिलिंद्र सिंह, बृजेश सिंह यादव, अनुराग पांडेय, जयप्रकाश यादव, माधवकृष्ण तथा मुश्ताक अली ने विचार व्यक्त किया। शहर कमेटी की ओर से जैनुल बशर भवन में श्री गांधी का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को मिठाई बांटी गई।
बैठक में कमेटी के अध्यक्ष शफीक अहमद ने कहा कि पार्टी और देश को राहुल गांधी के नेतृत्व की आवश्यकता है। उन्हें आम जन की समसस्याओं से सरोकार है। बिहार में लगभग 130 बच्चों की मृत्यु हो चुकी है। सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है। इस अवसर पर राकेश राय, सुनील साहू, अखिलेश राय, मनीष राय, लाल मुहम्मद राईनी, फैसल कमाल सिद्दीकी, ऊषा चतुर्वेदी, कुसुम तिवारी, हिमांशु श्रीवास्तव, हिमांशु साहू, भइयालाल पांडेय, बीपी चौधरी, मंसूर आलम राईनी एवं आदिल उपस्थित थे। युवा कांग्रेस की ओर से श्री गांधी का जन्मदिन रजदेपुर मलिन बस्ती में गरीब बच्चों के साथ केक काटकर एवं मिष्ठान वितरित कर मनाया गया। इस अवसर पर आशुतोष गुप्ता, अब्दुर राफेज्या, सुनील कुमार, शबीउल हसन, ओमप्रकाश भारद्वाज, संजय यादव, श्रीप्रकाश गुप्ता, श्रवण कुमार, चंदन वर्मा तथा प्रांशू पासवान उपस्थित थे। सेवराई संवाददाता के अनुसार उसिया गांव में प्रदेश प्रवक्ता अहमद शमशाद के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बच्चों के साथ बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का 49वां जन्म दिवस मनाया। बच्चों के बीच मिठाई एवं पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष यूसुफ खान, नगर अध्यक्ष जावेद खान, नेहाल, कैफ आदि उपस्थित थे। गहमर स्थित कैंप कार्यालय पर भी जन्मदिन मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर लक्ष्मीकांत उपाध्याय, विमलेश सिंह, वाल्मीकि सिंह, शिवनाथ रावत, बीना उपाध्याय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें