फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले नाले के विरोध में मुहल्लावासियों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नगर के वार्ड नंबर-22 नुरुद्दीनपुरा में नगरपालिका कई दिनों से नाला खोलकर छोड़ने को लेकर सोमवार को मुहल्लावासियों में गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने समाजसेवी और सभासद के नेतृत्व में रौजा-नवाबगंज मार्ग को दिन में एक बजे जाम कर नगरपालिका के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। जाम की वजह से मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। सूचना मिलने पर नजर पालिका की जेई मौके पर पहुंची। जल्द से जल्द समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। इस पर डेढ़ घंटे बाद समाप्त हुआ। जाम की वजह से आवागमन करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

वार्ड नंबर-22 नुरुद्दीनपुरा में आशी कालोनी जाने वाले मार्ग पर मरम्मत के नाम पर चार दिन पहले नाला खोदकर छोड़ दिया गया था। इससे एक तरफ जहां वाहनों का आवागमन ठप हो गया, वह पैदल आने-जाने वालों की मुश्किलें बढ़ गई। नाराज मुहल्लावासियों ने समाजसेवी विवेक कुमार सिंह शम्मी और सभासद शफकतुल्लाह के साथ सोमवार को दिन में करीब एक बजे नाका के पास रौजा-नवाबगंज को जाम कर नगरपालिका के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस दौरान पर शम्मी सिंह ने कहा कि मरम्मत के नाम पर चार दिन पहले नाला को खोलकर छोड़ दिया। नाला की पटिया हटाते समय भूमिगत पानी सप्लाई की पाइप भी फट गई, जिससे लोगों के घरों ने गंदा पानी की सप्लाई हो रही है, जिसका लोग सेवन नहीं कर पा रहे हैं। पानी के लिए लोगों को इधर-उधर भटना पड़ रहा है। मार्ग पर जहां वाहनों का आवागमन बंद है, वहीं पैदल वाले भी मुश्किलों के बीच आवागमन कर रहे हैं। सभासद शफकतुल्लाह ने कहा कि नगरपालिका अध्यक्ष इस वार्ड का विकास में भेदभाव कर रहे हैं। मेरे और मुहल्लावासियों बार-बार अवगत कराने के बाद भी उनकी तरफ से इस वार्ड के विकास को प्राथमिकता नहीं दी जा रही है, जिससे तमाम समस्याएं व्याप्त है। बताया कि नाला का कार्य पास हो गया है। बावजूद इसके निर्माण कार्य शुरु नहीं कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही जेई पूजा मौके पर पहुंची और शीघ्र समस्या के समाधान का भरोसा लिया। इस पर डेढ़ घंटा बाद समाप्त हुआ। इस मौके पर तनवीर अंसारी, सैय्यद काशिफ, इज्जातुल्लाह, जमशेद आलम, खुर्शिद अहमद, मारूफ सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें