फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ का शव मिलने से सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। थाना क्षेत्र के रमवल गांव के पास गुरुवार को ढढ़नी रोड पर सड़क किनारे एक चाय की दुकान के पास अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान सोती यादव के रुप में हुई।
विज्ञापन

रमवल गांव के पास ढढ़नी रोड पर सड़क किनारे एक चाय की दुकान के पास लोगों ने एक शव देखा। शव मिलने की जानकारी होते ही वहां लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंच गई। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष थी। काफी प्रयास के बाद उसकी पहचान शहर कोतवाली के मिरदादपुर निवासी सोती यादव के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। जानकारी होते ही परिवार के लोग थाना पहुंच गए। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार मृतक की ससुराल बवाडा गांव निवासी आलू यादव के यहां थी। मृतक सोती यादव अपने परिवार के साथ ससुराल में ही रहकर काफी दिनों से हलवाई का काम करता था।
मृतक के बडे पुत्र सुभाष ने बताया कि वह लगन में मिठाई एवं पूडी बनाने के लिए ठेका लेने कहीं गए थे। उनकी मौत कैसे हुई पता नहीं है। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष अविनाश गिरी ने बताया कि मृतक की पहचान हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि उसकी मौत कैसे हुई यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें