फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात आने से पहले बाबुल की मौत, मांग भर दुल्हन को साथ ले गया दूल्हा

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज। थाना क्षेत्र के हकीमपुर गांव में गुरुवार की सुबह आने वाली बरात के लिए शामियाना स्थल की जमीन समतल करते समय रोटावेटर की जद में आने से लड़की के पिता की मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही लड़का पक्ष के लोग आए। दूल्हे ने दुल्हन की मांग भरकर अपने साथ ससुराल ले गया। कुछ देर बाद पिता के अंतिम संस्कार के लिए बेटी को मायके पहुंचाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

हकीमपुर गांव निवासी रघुवर बिंद की बेटी अनीता बिंद की शादी रामपुर बंतरा गांव निवासी निरहू बिंद के पुत्र हरिनाथ से 13 जून को तय थी। लड़की के परिवार के लोग बारात की तैयारी में लगे हुए थे। अनीता का भाई अरविंद बारात टिकाने के लिए सुबह अपने ट्रैक्टर में रोटावेटर लगाकर खेत को समतल कर रहा था। इसी दौरान उसका पिता रघुवर बिंद वहां पहुंचा और बेटे से कहा कि तुम दूसरा काम करो, मैं खेत को समतल कर रहा हूं। पुत्र ट्रैक्टर से नीचे उतरा और पिता ट्रैक्टर पर सवार हो रहा था। अचानक गेयर लगने से ट्रैक्टर आगे बढ़ गया, जिससे रघुवर गिरकर रोटावेटर की जद में आ गया। गंभीर रूप से घायल होने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना से घर में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। परिवार के लोगों ने दुर्घटना की जानकारी लड़का पक्ष वालों को दी। सूचना मिलते ही लड़का पक्ष के लोग दूल्हे के साथ पहुंच गए। परिवार वालों को सांत्वना देते हुए उनसे बातचीत के बाद दूल्हा हरिनाथ अनीता की मांग में सिंदूर भरकर उसे अपने साथ ससुराल ले गया। इसके बाद पिता का अंतिम संस्कार करने के लिए पत्नी को मायके पहुंचाया। मौके पर पहुंचे अविनाश प्रसाद सिंह, ग्राम प्रधान ज्ञानेंद्र सिंह, आसिफ खान, ज्ञानेंद्र सिंह बबलू, अविनाश प्रसाद सिंह लोहा सिंह, पप्पू सिंह, राजेश, पिंटू, रमेश आदि गांववासी घटना के लिए ऊपर वाले की दुहाई देते हुए लड़का पक्ष के लोगों की सराहना करते रहे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें