गाजीपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा की ओर से सोमवार को कचहरी चौराहा पर अलीगढ़ कांड में शामिल अपराधियों का पुतला फूंका गया। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने हत्यारों को जल्द से जल्द फांसी की सजा देने की मांग की।
उन्होंने कहा कि मासूम की नृशंस हत्या की घटना ने पूरे समाज को झकझोर देने का कार्य किया है। इस कायराना हरकत की जितनी भी निंदा की जाए कम है। ऐसे लोगों के लिए समाज में किसी प्रकार की कोई जगह नहीं होनी चाहिए। सरकार से हत्यारों को जल्द से जल्द फांसी की सजा देने की मांग करते हुए कहा कि संविधान में कुछ ऐसे नियम और कानून लागू किए जाएं ताकि इनकी सजा कठोर से कठोर हो सके। महासभा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में पुतला फूंकने के समय वैभव सिंह, बृजेश सिंह, निहाल सिंह, भोलू सिंह, मनीष सिंह, उत्कर्ष, संतोष एवं टुन्नू आदि उपस्थित थे। उधर विश्वकर्मा समाज की ओर से रविवार की शाम निकाली गई सार्वजनिक शांति यात्रा सिटी रेलवे स्टेशन से चलकर सरजू पांडेय पार्क पहुंच कर श्रद्धांजलि सभा में परिवर्तित हो गई। इस अवसर पर मासूम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में शशिकांत शर्मा ने कहा कि घटना के दोषी विकृत, कुत्सित मानसिकता के लोग हैं जिनको समाज एवं परिवार में रहकर जिंदगी जीने का कोई हक नहीं है। राकेश यादव ने दोषियों को जल्द से जल्द सजा देने की मांग की। इस अवसर पर लालसा भारद्वाज, प्रमोद विश्वकर्मा, किशन शर्मा, सुनील शर्मा, विभा पाल, रंजू शर्मा, पूनम मौर्य, साधना यादव, बुच्ची बिंद, रोली शर्मा, प्रमोद राय, वीर बहादुर शर्मा, आजाद कुमार सिंह, प्रियंका सिंह, विजय शर्मा, अनुराग राय, निलेश यादव, आशुतोष यादव, संजय चौरसिया, चंदन यादव, राजकुमार विश्वकर्मा उपस्थित थे।