फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा दर्जन कोचिंग सेटरों पर छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सूरत में कोचिंग सेंटर हादसे के बाद शासन से फरमान जारी होते ही जिला प्रशासन और अग्निशमन विभाग की नींद हराम हो गई है। सोमवार को शहर के करीब आधा दर्जन कोचिंग संस्थानों पर अग्निशमन विभाग की टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान वहां का मानक और आग से बचाव के जरूरी उपकरण हैं या नहीं इसकी गंभीरता से जांच की गई। लगभग सभी केंद्रों पर खामियां मिलने पर संचालकों को नोटिस जारी किया गया। साथ ही समयावधि के भीतर इन कमियों को दूर करने को कहा गया है। जिला प्रशासन तथा अग्निशमन विभाग की संयुक्त कार्रवाई से कोचिंग संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

गुजरात के सूरत अंतर्गत एक कोचिंग सेंटर की चौथी मंजिल पर लगी आग से 19 छात्रों की बीते दिनों मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरा देश हील गया। ऐसी घटना दोबारा कहीं न हो, इसके लिए प्रदेश सरकार ने जिला प्रशासन और अग्निशमन विभाग को पत्र जारी कर कोचिंग सेंटरों की जांच-पड़ताल का निर्देश दिया है। शासन के फरमान के बाद जिला प्रशासन की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में सोमवार को शहर के सिंचाई विभाग, तुलसी सागर, बंधवा आदि स्थानों पर चल रहे करीब आधा दर्जन कोचिंग सेंटरों पर जिला प्रशासन तथा अग्निशमन विभाग की टीम ने छापेमारी की कार्रवाई की। सभी स्थानों पर छात्रों के आने-जाने के लिए गेट की सुविधा और दूसरा दरवाजा, अग्निशमन यंत्र, कोचिंग का पंजीकरण समेत अन्य सुविधाओं को देखा गया। करीब सभी सेंटरों पर इस प्रकार के सुविधाओं की कमी पाई गई। अग्निशमक यंत्र तो किसी भी संस्थान में नहीं मिला। एक सेंटर बिना पंजीकरण के बेसमेंट में चलाया जा रहा था। कई ऐसे केंद्र भी थे, जहां तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी तक नहीं पहुंच सकती थी। इस पर अधिकारियों ने नाराजगी दिखाते हुए सभी कोचिंग संचालकों को दो सप्ताह में सभी मानकों को पूरा करने का नोटिस जारी किया। इसके अलावा, फायर ब्रिगेड विभाग की ओर से आग लगने के कारण और बचाव के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। कहा गया कि किसी भी हाल में लापरवाही न करें। इस अभियान में उपजिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह, क्षेत्राधिकारी डा. तेजवीर सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी अंकुश मित्तल, मुख्य यातायात प्रभारी सुधीर त्रिपाठी समेत कई सुरक्षाकर्मी शामिल रहे।

जनपद में संचालित हो रहे कोचिंग सेंटरों के निरीक्षण का अभियान जारी रहेगा। पहले चरण में सभी केंद्रों की जांच कर कमियों के आधार पर उन्हें नोटिस दिया जा रहा है। समयावधि के भीतर मानक पूरा करने को कहा जा रहा है। अगर वह इसे गंभीरता से लेते हुए पूरा नहीं करते तो अगले चरण में उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - अंकुश मित्तल, मुख्य अग्निशमन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें