फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोस चुनाव के बाद सरकारी दफ्तरों में लौटी रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सरकारी दफ्तरों में शनिवार को फिर पहले की तरह चहल-पहल तथा रौनक देखने को मिली। विकास भवन के सभी विभागों के कर्मचारी अपनी कुर्सियों पर जमे रहे तथा काम काज में मशगूल दिखे। लोकसभा चुनाव में ड्यूटी तथा इससे संबंधित अन्य गतिविधियों के कारण करीब एक माह तक कर्मचारी इधर- उधर व्यस्त रहे। वह अपने दफ्तरों में ठीक से काम नही कर पाते थे तथा उनकी कुर्सियां खाली ही दिखती थी।
विज्ञापन

चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद से ही जिले भर में मतदान और मतगणना के लिए गतिविधियां शुरू हो गई थी। इसके लिए विभागवार कर्मचारियों को लगाया गया तथा उन्हें संबंधित जिम्मेदारी सौंप दी गई। कर्मचारी भी इस काम में निष्ठा के साथ लग गए। इस दौरान विकास भवन के कई विभागों के अधिकतर कर्मचारियों को अन्य कार्यो को लिए पहले भी लगा दिया गया। इसके चलते पशुपालन विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, राजस्वकर्मी, समाज कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक विभाग, जिला खाद्य एंव ओषधि विभाग, श्रम विभाग, विपणन विभाग आदि के अधिकारी और कर्मचारी निर्वाचन काम के लिए चले जाते थे और अपनी कुर्सियों पर नहीं बैठते। अब चुनाव पूरी तरह से खत्म होने के बाद कर्मचारी फिर से अपनी कुर्सियों पर लौट आए है। इसके चलते जहां सभी दफ्तरों में काम काज समान्य रूप से होता रहा वहीं चहल पहल भी दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें