फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीखी धूप ने सबको किया बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। मौसम परिवर्तन के साथ ही उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। शनिवार की सुबह कुछ देर के लिए आसमान में बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इसके बाद तीखी धूप ने सबको बेहाल कर दिया। भीषण गर्मी एवं लू के कारण दोपहर में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। आम आदमी की कौन कहे, पशु-पक्षी भी गर्मी में पानी और चारे के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से आसमान से अंगारे बरस रहे हैं। सुबह आठ बजे के बाद से ही तेज धूप एवं भीषण गर्मी का जो सिलसिला शुरू हो रहा है वह सूर्य अस्त होने तक बना रह रहा है। दिन में खुले आसमान के नीचे खड़ा रहना लोगों के लिए मुनासिब नहीं हो पा रहा है। शुक्रवार को पारा 42 के पार रहा है। इससे हर कोई बेहाल रहा। मार्गों पर सन्नाटा पसरा रहा। वहीं लोग आते-जाते दिखाई दे रहे थे, जिनकी कुछ मजबूरी थी। शनिवार की सुबह कुछ देर के लिए आसमान में बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इसके बाद तीखी धूप ने सबको बेहाल कर दिया। मौसम की बेरुखी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि घर के बाहर की कौन कहे घर के भीतर भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। शाम को तापमान में कुछ कमी होने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं। मौसम की तल्खी से आम आदमी ही नहीं पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। प्यास बुझाने के लिए वह दिन में इधर-उधर भटकते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें