फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौदह में से नौ उम्मीदवारों को नोटा से भी कम मत मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। गाजीपुर संसदीय सीट पर पांच उम्मीदवारों को छोड़ दिया जाए तो शेष को नोटा से भी कम मत मिले। हैरानी की बात तो यह है कि नोटा से कम मत पाने वाले इन प्रत्याशियों में कुछ ने प्रमुख राजनीतिक दलों के टिकट पर ताल ठोंकी थी। जखनिया विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा तो सदर में सबसे कम ने नोटा का बटन दबाया।
विज्ञापन

गाजीपुर संसदीय सीट के लिए रविवार को मतदान कराया गया था। इस चुनाव में चौदह उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला साढ़े 18 लाख से अधिक मतदाताओं ने किया था। गुरुवार को मतगणना संपन्न होने के बाद परिणाम घोषित किया गया। घोषित नतीजों के अनुसार कुल चौदह में से पांच उम्मीदवारों को ही नोटा से अधिक मत मिले। शेष नौ प्रत्याशियों को नोटा से भी कम मत मिले। नोटा से कम मत पाने वाले इन उम्मीदवारों में कुछ ने प्रमुख राजनीतिक दलों से भाग्य आजमाया था। मिली जानकारी के अनुसार डाक मतपत्रों पर अभिलिखित मतों की संख्या के साथ भाकपा माले के ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा को 4946, बृजेंद्र कुमार को 1019, भरत को 949, राजेश कुमार यादव को 1822, डा. राजेश कुमार सिंह को 1232, रामप्रवेश शर्मा को 3392, वेदप्रकाश को 2400, प्रसपा के संतोष कुमार यादव को 2448 तथा ह्रदयनारायण सिंह को 6221 मत मिले। जबकि गाजीपुर लोकसभा में 6831 लोगों ने किसी को भी अपना समर्थन नहीं सौंपते हुए नोटा का बटन दबाया। जखनिया विस में 1701, सैदपुर में 1573, गाजीपुर में 1056, जंगीपुर 1124 तथा जमानिया विस क्षेत्र के 1377 सहित कुल पांच विधानसभा क्षेत्र के 6871 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें