फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकीदत के साथ अदा की गई जुमा की तीसरी नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। रमजान माह के जुमा की तीसरी नमाज शुक्रवार को शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों में अकीदत के साथ अदा की गई। इमाम ने नमाज से पहले खुतबा बयान किया। इस दौरान अमन और शांति के लिए दुआ भी की गई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से मस्जिदों के पास पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मी तैनात रहे। भीड़ की वजह से नमाज समाप्त होने के बाद कुछ देर तक आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

शहर के विशेश्वरगंज स्थित ईदगाह, महुआबाग, नखास, जूडन शहीद, लालदरवाजा, सुजावलपुर, नुरुद्दीनपुरा, महाटनटोली, नवापुरा, गोराबाजार, लंका चूंगी, नखास, टाउनहाल, सैय्यबाड़ा, मियापुरा, टाउनहाल, शेखपुरा सहित शहर के अन्य मस्जिदों में रमजान माह की जुमे की तूसरी नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार मुहम्मदाबाद जामा मस्जिद, यूसुफपुर जामा मस्जिद, फतेहबाग की मस्जिद के साथ ही महेशपुर, मछटी, पखनपुरा, महरूपुर, मुर्की आदि मुस्लिम बाहुल्य गांव में शांतिपूर्ण ढंग से नमाज अदा की गई। इसके अलावा दिलदारनगर, बारा, सेवराई, जमानिया, भांवरकोल, कासिमाबाद, दुल्लहपुर, मरदह, जंगीपुर, बिरनो, सादात, देवकली, कंरडा, सैदपुर, खानपुर, औड़िहार, बहरियाबाद, शादियाबाद, नोनहरा, सादात, भीमापार, बहादुरगंज, करीमुद्दीनपुर, दुबिहा आदि ग्रामीण क्षेत्रों में जुमें की तीसरी नमाज अदा की गई। इमाम ने नमाज से पहले खुतबा बयान फरमाया। इस दौरान अमन और शांति के लिए दुआ भी की गई। नमाज के दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंधक किए गए थे। सभी मस्जिदों और ईदगाहों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात थे। आला-अधिकारी चक्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें