फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल के लिए हाहाकार, लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर। स्थानीय बाजार में इन दिनों पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। शिकायत के बावजूद अधिकारियों की ओर से लगातार उपेक्षा किए जाने से नाराज लोगों ने बाजार में जम कर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि इस बाजार में एक मात्र हैंडपंप लगाया गया था जो करीब एक माह से खराब है। लगातार शिकायत के बावजूद भी अधिकारी ध्यान नहीं देते। अब बाजार के लोग स्टेशन से पानी लेकर आते है।
विज्ञापन

गाजीपुर- आजमगढ़ राष्ट्रीय राज मार्ग पर दुल्लहपुर बाजार है। बाजार से हो कर चारों तरफ के यात्रियों का आवागमन होता है। बाजार में एकमात्र जलनिगम का हैंडपंप है। वह भी एक माह से पानी देना बंद कर दिया है। इस गर्मी में लोगों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है। लोगों ने अधिकारियों और कर्मचारियों से लगातार शिकायत की लेकिन उन पर कोई असर नहीं पड़ा। दुकानदार और यात्री तक स्टेशन से पानी लाकर प्यास बुझा रहे हैं। दूर- दराज के यात्री इधर- उधर पानी की तलाश में भटकते रहते हैं। प्रदर्शन के बाद लोगों ने चेतावनी दिया कि अगर जल्द ही इस समस्या को दूर नहीं किया जाता है तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर सुभाष मौर्या, चंद्रमा चौहान, दुर्गा प्रसाद सोनकर, रामवृक्ष चौहान, पप्पू मोदनवाल, रामप्रसाद मद्धेशिया, अनुज यादव, कमलेश यादव ,लाल चौहान, लालबहादुर मद्धेशिया, दिनेश सोनकर ,कल्लू सोनकर ,राहुल ,नन्दलाल चौहान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें