फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर रिसने से लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के सुखडेहरा गांव में मंगलवार की देर रात खाना बनाते समय गैस सिलेंडर रिसने से एक मकान में आग लग गई। इस आग में घर में रखा सारा सामान जल गया। इस दौरान खाना बना रही एक महिला भी झुलस गई। उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भरती कराया गया।
विज्ञापन

सुखडेहरा गांव की रहने वाली राधिका देवी की पुत्री डिंपल गुप्ता (25) रात में गैस पर खाना बना रही थी। गैस का पाइप लीक कर रहा था। इससे सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग से घर का सामान जलने लगा। आग की लपटें देख आसपास के लोग दौड़ कर वहां पहुंचे। आग बुझाने के प्रयास में डिंपल झुलस गई। लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। दमकल कर्मी वहां पहुंचे। इससे पहले आग बुझ गई थी। स्थानीय लोग झुलसी महिला को उपचार के लिए मुहम्मदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें